एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने पनागर तहसील के पटवारी सजल नामदेव को राजस्व महा अभियान 2.0 में उदासीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा नक्शा तरमीम एवं ई-केवायसी के कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। राजस्व महाअभियान 18 जुलाई से प्रांरभ होने से आज दिनांक तक उनके द्वारा मात्र नक्शा तरमीम 0.61 प्रतिशत एवं ई-केवायसी 1.53 प्रतिशत ही कार्य किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई आपेक्षित प्रगति नहीं लाई जा रही है। साथ ही उन्हें 12 अगस्त को कलेक्टर द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में अनुपस्थित थे और अनुपस्थिति का कारण भी नहीं बताया गया। एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि उनका यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन समय सीमा में नहीं करना एवं शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं स्वैच्छाचारिता का सूचक है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा अचारण नियम 3-क स्पष्ट उल्लघंन है।
उन्होंने संबंधित पटवारी से कहा कि वे अपना स्पष्टीकरण 2 दिवस में एसडीएम जबलपुर के समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं मिलने की दशा में विधि सम्मत एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।











