Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

रांची (हि.स.)। राज्य में व्याप्त राजनीतिक संशय की स्थिति सोमवार रात समाप्त हो गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार रात उनकी मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी थे। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया।

यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने खुद दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को चंपाई सोरेन रांची आएंगे और पार्टी व सरकार में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

Related Articles

Latest News