Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशहावड़ा मेट्रो रूट की समय सारिणी में बदलाव

हावड़ा मेट्रो रूट की समय सारिणी में बदलाव

कोलकाता (हि.स.)। रविवार से हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड मेट्रो रूट की समय सारिणी में बदलाव किया जा रहा है।

मेट्रो रेलवे सूत्रों के अनुसार, मार्च महीने में एस्प्लेनेड रूट पर गंगा के नीचे से हावड़ा मैदान तक मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यात्रियों की बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे प्रबंधन ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि रविवार को भी इस लाइन पर मेट्रो चलेगी। अब इस रूट के समय में बदलाव किया गया है। रविवार को दोनों दिशाओं में आखिरी मेट्रो रात 9.45 बजे उपलब्ध थी। अब आठ सितंबर यानी आज से हावड़ा मैदान से आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे और एस्प्लेनेड से रात 9:50 बजे चलेगी।

मेट्रो रेलवे सूत्रों के अनुसार, एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक पहली ट्रेन के समय में सोमवार से शनिवार तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस रूट की पहली मेट्रो सुबह बजे के बजाय 7.10 बजे रवाना होगी। अब तक, दिन की आखिरी मेट्रो दोनों दिशाओं से रात 9:45 बजे उपलब्ध होती थी। अब सोमवार से शनिवार तक एस्प्लेनेड से आखिरी मेट्रो रात 9:56 बजे और हावड़ा मैदान से रात 9:46 बजे उपलब्ध होगी। पहली मेट्रो रविवार को दोपहर 2:15 बजे हावड़ा मैदान से उपलब्ध होगी। हालांकि, पहली मेट्रो अगले 15 मिनट के बाद एस्प्लेनेड से प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Latest News