Friday, April 25, 2025
Homeआस्थाWeekly Horoscope: 14 से 20 अप्रैल 2025 तक के साप्ताहिक राशिफल में...

Weekly Horoscope: 14 से 20 अप्रैल 2025 तक के साप्ताहिक राशिफल में जानें आपके लिए कौन सा दिन है शुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

समय चक्र सदैव घूमता रहता है और इस समय चक्र में कभी हमारे अच्छे दिन रहेंगे, कभी सामान्य तो कभी बुरे। इन्हीं अच्छे सामान्य और बुरे दिनों के बारे में बताने के लिए हम आपके पास हर सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल लेकर आते हैं।

इस सप्ताह मैं पंडित अनिल पांडे आपको सोमवार 14 अप्रैल से रविवार 20 अप्रैल 2025 तक के सप्ताह के अच्छे बुरे और सामान्य दिनों के बारे में बताऊंगा ।

इस सप्ताह ग्रह-गोचर

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में, मंगल कर्क राशि में बुध मीन राशि में, गुरु वृष राशि में, शुक्र शनि और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह उच्च का सूर्य आपके लग्न भाव में विराजमान है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका क्रोध की मात्रा में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ है 16 और 17 अप्रैल को आप दुर्घटना से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने का योग भी है। व्यापार उत्तम चलेगा। आपका, आपके माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी को 16 और 17 तारीख को थोड़ी समस्या हो सकती है। उनका ध्यान रखें। इस सप्ताह आपको प्रतिदिन सतर्क रहकर के ही कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका, आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में मामूली समस्या आ सकती है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की पूरी उम्मीद है। आपके धन के खर्चे में भी वृद्धि होने की संभावना है। नीच का मंगल धन भाव में बैठकर नीच भंग राजयोग बना रहा है। जिसके कारण अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास इस सप्ताह अच्छा धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 20 अप्रैल के दोपहर के बाद आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामान्य धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 अप्रैल की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 18, 19 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपके लिए थोड़ा कठिन है। इस समय में कोई भी कार्य पूर्ण सावधानीपूर्वक करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका, आपके माता-पिता तथा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को थोड़ी पेट की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुर्घटनाओं से भी आप बच जाएंगे। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहने वाला है। उनके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। आप थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 तथा 20 अप्रैल कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 16 और 17 तारीख को आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध सुधर सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम रहेगा। उनके प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आपके दुश्मनों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 और 20 अप्रैल परिणामदायक हैं। 16 और 17 अप्रैल को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई समस्या हो सकती है। आप प्रयास करके अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको कोई भी काम करने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रयासों के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जनता में आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके संतान को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19, 20 अप्रैल लाभप्रद हैं। 16 और 17 अप्रैल को आपको कचहरी के कार्यों में सही ढंग से प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 18, 19 और 20 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका,  आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार आपका ठीक चलेगा। इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 16, 17 और 20 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। व्यापार में प्रगति होगी। धन लाभ होगा। आपके संतान को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 14 और 15 अप्रैल को कोई भी कार्य करने के पहले पूरी प्लानिंग करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान दें तथा शनिवार को सायंकाल के बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu