Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशयहाँ से दूर हटें-यहाँ बहुत रिस्क है, बिजली कंपनी ने हटाए एकस्ट्रा...

यहाँ से दूर हटें-यहाँ बहुत रिस्क है, बिजली कंपनी ने हटाए एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप बने निर्माण

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा भोपाल में एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप निर्धारित सुरक्षा मापदंडों की अवहेलना कर किए गए, मानव जीवन के लिए घातक अनाधिकृत निर्माणों को हटाने का अभियान निरंतर जारी है।

विगत दिवस हुई दुर्घटना के पश्चात खतरनाक रहवासी मकानों को हटाने के बाद, अब भोपाल में चार और अनाधिकृत निर्माणों को विधिवत कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया। ये निर्माण शारदा नगर क्षेत्र में 132 केवी भोपाल-लालघाटी एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइन के निकट इंडक्शन ज़ोन की परिधि में किए गए थे।

भोपाल में चार निर्माण हटाए गए

एमपी ट्रांसको  भोपाल के कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि नारियलखेड़ा, शारदा नगर, गली नंबर 13 में कुछ रहवासियों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अनाधिकृत निर्माण किए गए थे। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद जब इन निर्माणों को मकान मालिकों द्वारा नहीं हटाया गया, तब एम.पी. ट्रांसको ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए इन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कदम संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया।

जारी रहेगा बिजली कंपनी का अभियान 

कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि भोपाल में एकस्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के समीप बने सभी ऐसे अनाधिकृत और घातक निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जा रहा है, ताकि इन लाइनों के संपर्क या इंडक्शन ज़ोन में आने से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Related Articles

Latest News