
प्रत्येक वर्ष फागुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है, जिसे धुलेंडी भी कहते हैं। इस वर्ष 2025 में होलिका दहन दिन गुरुवार 13 मार्च को और धुलेंडी शुक्रवार 14 मार्च 2025 को होगा।
होलिका दहन प्रत्येक वर्ष पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर होगा। गुरुवार 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और 14 मार्च को रात्रि में 12 बजकर 30 मिनट पर मुहूर्त का समापन होगा। होलिका दहन के समय अपनी राशि अनुसार यदि मंत्रों का जाप, आहुति डालना और रंग खेलना विशेष फलदाई होता है।
होलिका दहन के समय राशि अनुसार मंत्रों का जाप
1- मेष और वृश्चिक राशि- ॐ अं अंगरकाय नमः ।
2- वृष और तुला राशि- ॐ शुं शुक्राय नमः ।
3- मिथुन और कन्या राशि- ॐ बुं बुधाय नमः।
4- कर्क राशि- ॐ सोम सोमाय नमः।
5- सिंह राशि- ॐ घृणि सूर्याय नमः।
6- धनु और मीन राशि- ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
7- मकर और कुम्भ राशि- ॐ शँ शनैश्चराय नमः।
शांति मंत्र
राहु की शांति के लिए- ॐ रां राहवे नमः।
केतु की शांति के लिए- ॐ कें केतवे नमः।
होलिका दहन की रात्रि उपर्युक्त सभी बीज मंत्रों का 108 बार जाप करना विशेष फलदायी होता है।
राशि अनुसार होलिका में डालें आहुति
होलिका दहन के समय लोग यदि अपनी राशि अनुसार होलिका को वस्तु अर्पण करें तो विशेष फलदाई होगा।
1- मेष राशि- 7 काली मिर्च के दाने होलिका में अर्पण करें।
2- वृष राशि- सफेद चंदन का टुकड़ा और दही अर्पण करें।
3- मिथुन राशि- 7 मुट्ठी चने की दाल होलिका में अर्पित करें।
4- कर्क राशि- एक मुट्ठी सौंफ की आहुति प्रदान करें।
5- सिंह राशि- 7 मुट्ठी जौ की आहुति होलिका में प्रदान करें।
6- कन्या राशि- 3 जायफल और 3 कालीमिर्च के दाने होलिका में अर्पित करें।
7- तुला राशि- एक मुट्ठी काले तिल और 2 हल्दी की गांठ होलिका की अग्नि में अर्पित करें।
8- वृश्चिक राशि- अपने ऊपर से एक मुट्ठी पीली सरसों उसार कर होलिका में डालें।
9- धनु राशि- चावल और सफेद काले तिल का मिश्रण होलिका दहन में डालें।
10- मकर राशि- 5 हल्दी की गांठें जलती हुई होलिका में डालें।
11- कुम्भ राशि- हरे मूंग और काले तिल का मिश्रण जलती हुई होलिका में अर्पित करें।
12- मीन राशि- एक मुट्ठी जीरा और एक मुट्ठी नमक की आहुति होलिका को अर्पित करें।
राशि अनुसार रंगों से खेलें होली
धुलेंडी वाले दिन यदि व्यक्ति अपनी राशि अनुसार रंग खेलें तो सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
1- मेष और वृश्चिक राशि- लाल रंगों से खेले होली।
2- वृष और तुला राशि- हल्के गुलाबी, सफेद और आसमानी रंगों का प्रयोग करें।
3- मिथुन और कन्या राशि- हल्के और गाढ़े हरे एवं मैरून से होली खेलें।
4- कर्क राशि- सफेद, क्रीम, हल्के पीले और केसरिया रंगों का प्रयोग करें।
5- सिंह राशि- लाल,नारंगी और केसरिया रंगों का उपयोग करें।
6- धनु और मीन राशि- पीले, नारंगी और क्रीम रंगों का प्रयोग करें।
7- मकर और कुम्भ राशि- नीले, काले, भूरे और स्लेटी रंगों का उपयोग करें।