
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400
सोमवार 14 जुलाई से रविवार 20 जुलाई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मंगल सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृष राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा 16 जुलाई के 4:48 बजे रात से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार बुद्ध प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 18 जुलाई को 3:36 बजे रात से वक्री हो जाएगा।
मेष राशि
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके संतान को भी सुख प्राप्त होगा। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। भाई बहनों से संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। धन आने की पूर्ण आशा है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 16 और 17 जुलाई को आपको बड़ी सावधानी से कार्यों का निपटारा करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पिताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। आपका अपने भाई बहनों के साथ ठीक-ठाक संबंध रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 जुलाई कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 18 और 19 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको हर काम अपने परिश्रम के बल पर ही करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जुलाई कार्यों को करने के लिए उचित है। 20 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके आत्म बल में वृद्धि होगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 14 और 15 जुलाई को आपको कार्यों को करने में बहुत सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आपको बड़ा अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 तथा 20 जुलाई कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 16 और 17 जुलाई को सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जुलाई कार्यों को करने के लिए फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको अपनी उच्च अधिकारियों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। आपको अपने सभी कार्य अपने परिश्रम के बल पर ही करने पड़ेंगे। भाग्य से मदद मिलने की उम्मीद कम है। आपकी संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने के लिए लाभकारी है। 16 और 17 जुलाई को आपको अपने कार्यों में बहुत व्यवधान प्राप्त होंगे। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपका आपके जीवन साथी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 जुलाई कार्यों को करने के लिए शुभ है। 18 और 19 जुलाई को आपके कार्यों को करते समय सावधानी रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में टकराव हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। आपके शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जुलाई कार्यों को करने के लिए परिणामदायक है। 20 जुलाई को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को भी इस सप्ताह लाभ प्राप्त होंगे। आप इस सप्ताह दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने हेतु अच्छे हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके शत्रु थोड़ा सा प्रयास करने पर भी पराजित हो जाएंगे। भाग्य से आपको मामूली मदद ही मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 जुलाई कार्यों को करने के लिए परिणाममूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाई बहनों का आपके सहयोग भी प्राप्त होगा । आपके पुत्र का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने पुत्र से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं को इस सप्ताह आप आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जुलाई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 14 और 15 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।











