Ather Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और मजबूती के लिए इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर में दिए गए मेटल बॉडी पैनल इसे न सिर्फ मजबूत, बल्कि ज्यादा टिकाऊ भी बनाते हैं। इसके अलावा, सीट के नीचे मिलने वाला बड़ा स्टोरेज स्पेस भी इसकी खास खूबियों में शामिल है। खास बात यह है कि कंपनी ने Ather Konarc को ₹1 लाख से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया है। आइए जानते हैं इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या खास फीचर्स और खूबियां मिलती हैं।
Ather Konarc Electric Scooter भारत में प्राइस-
कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स और रेंज ऑप्शंस के साथ पेश किया है। फिलहाल भारतीय बाजार में Konarc S वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें तीन अलग-अलग रेंज वाले मॉडल शामिल हैं। 100km रेंज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹99,999 रखी गई है, जिसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में शुरू होगी। वहीं, 125km रेंज वाले मॉडल की कीमत ₹1,21,999 और 161km रेंज वाले मॉडल की कीमत ₹1,44,999 है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 125km और 161km रेंज वाले दोनों मॉडल की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू की जाएगी।
Ather Konarc Electric Scooter फीचर –
Ather Konarc कंपनी का नया, सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर आया है। इसे कंपनी ने अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ मेटल बॉडी पैनल दिए गए हैं। आगे की तरफ 14 इंच टायर, और पीछे की तरफ 12 इंच टायर मिलते हैं। 1,352 mm व्हीलबेस के साथ कंपनी ने इसे अपना अबतक का सबसे लम्बा स्कूटर कहा है। ब्रांड के अनुसार, स्कूटर में सीट के नीचे 31 लीटर का बड़ा स्पेस मिल जाता है।
बैटरी के लिए 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के बैटरी विकल्प दिए गए हैं। स्कूटर में एल्युमिनियम बैटरी केसिंग लगी है। कंपनी ने इन्हें IP67 रेट किया है जिससे ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट हो जाती हैं। स्कूटर में एथर का नया AeBS ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो 20% ज्यादा ब्रेकिंग पावर देता है। स्कूटर में स्किड कंट्रोल, ऑटो होल्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स भी आते हैं। यानी राइडिंग के दौरान अधिकतम कंट्रोल यह राइडर को दे सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह राइड को आरामदायक बनाता है जिसके लिए इसमें पैडेड ग्रैब हैंडल, एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है। स्कूटर में रियर सस्पेंशन भी मिलता है।











