Google Pixel 10 Pro Fold खरीदने के लिए ग्राहकों के पास एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस समय यह मुड़ने वाला स्मार्टफोन विजय सेल्स पर तगड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
यूजर्स अभी सीधे तौर पर इस फोन को 15 हजार की भारी छूट के साथ ले सकते हैं। इस हैंडसेट की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही, फोन के रियर में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जानिए इसका ऑफर प्राइस और फीचर्स विस्तार से ।
Google Pixel 10 Pro Fold offer price
Google Pixel 10 Pro Fold को भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Vijay Sales की वेबसाइट पर इस पर ₹10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर लागू होता है। इसके अलावा, TECHDEAL5K कूपन कोड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त ₹5,000 की छूट मिलती है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹1,57,999 हो जाती है।
exchange offer
खास बात है कि अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको अच्छा एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।
Specifications of Google Pixel 10 Pro Fold
यह स्मार्टफोन Google Tensor G5 चिपसेट के साथ आता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा करती है।
Battery and charging
बैटरी की बात करें तो फोन में 5,015mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
display
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8-इंच का Super Actua Flex LTPO OLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं बाहर की तरफ 6.4-इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz सपोर्ट करता है।
कैमरा के मामले में यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48MP का वाइड लेंस, 10.5MP का अल्ट्रावाइड (मैक्रो फोकस के साथ) और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है।











