चार पहिया वाहन निर्माता टोयोटा-किर्लोस्कर मोटर ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस (Innova Hycross) का एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च कर दिया है।
इनोवा हाइक्रॉस के एक्सक्लूसिव एडिशन में डुअल-टोन कलर ऑप्शन के साथ रियर बैज भी दिया गया है। इनोवा हाइक्रॉस के इंटीरियर को और भी कूल एवं आकर्षक बनाया गया है। जिसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर फैब्रिक, सीट मटीरियल और सेंटर कंसोल लिड को ड्यूल-टोन थीम में रखा गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें एयर प्यूरीफायर, लेग रूम लैंप और वायरलेस चार्जर जोड़ा जैसे फीचर्स जोड़े हैं।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में 2.0-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है जो eCVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कंपनी ने दावा कर कहा है कि MPV के हाइब्रिड वर्जन का माइलेज 23.24 kmpl है।
इनोवा हाइक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 32.58 लाख रुपये रखी गई है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को 2 कलर ऑप्शन सुपर व्हाइट और पर्ल व्हाइट में डुअल टोन के साथ उतारा गया है।









