SUV सेगमेंट,भारत में कार मार्केट की दिग्गज कंपनी Toyota ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35,168 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा मार्च 2025 की 28,373 यूनिट्स के मुकाबले 24% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी को दिखाता है। कंपनी की SUV और MPV सेगमेंट में मजबूत पकड़ इस ग्रोथ का बड़ा कारण रही है।
SUV: हाइराइडर बनी नंबर-1, जबरदस्त डिमांड
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही Toyota Urban Cruiser Hyryder, जिसकी मार्च 2026 में 10,206 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल की 5,286 यूनिट्स के मुकाबले 93% की भारी बढ़ोतरी है। दमदार डिजाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और शानदार माइलेज ने इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।

SUV: इनोवा का भरोसा कायम
दूसरे नंबर पर रही Toyota Innova, जिसकी 10,156 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि ग्रोथ सिर्फ 3% रही, लेकिन फैमिली और कमर्शियल सेगमेंट में इसकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।
रुमियन की जबरदस्त छलांग
तीसरे स्थान पर Toyota Rumion रही, जिसकी 3,892 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल की 1,793 यूनिट्स के मुकाबले 117% की शानदार बढ़त है, जो इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
फॉर्च्यूनर का दबदबा जारी

चौथे नंबर पर Toyota Fortuner रही, जिसकी 3,795 यूनिट्स की बिक्री हुई। 12% की ग्रोथ के साथ यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
SUV: ग्लैंजा की हल्की गिरावट
पांचवें नंबर पर Toyota Glanza रही, जिसकी 3,470 यूनिट्स बिकीं। हालांकि इसमें 1% की मामूली गिरावट देखी गई, फिर भी यह टॉप-5 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही।
इन मॉडल्स की डिमांड हुई कम
टॉप-5 के अलावा अन्य मॉडल्स की बात करें तो Toyota Taisor की 2,815 यूनिट्स, Toyota Hilux की 308 यूनिट्स, Toyota Vellfire की 224 यूनिट्स, Toyota Camry की 219 यूनिट्स और Toyota Land Cruiser 300 की सिर्फ 83 यूनिट्स बिकीं।










