Mahindra XUV 7XO : इसी साल जनवरी में अपनी नई XUV 7XO की डिलीवरी शुरू की थी, और लॉन्च के बाद से ही यह SUV ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कंपनी ने इसके डिजाइन को मॉडर्न और प्रीमियम टच दिया है, जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान दिलाता है।
भारतीय ऑटो बाजार में इस थ्री-रो SUV को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी रिटेल डिलीवरी सिर्फ 3 महीनों में 20,000 यूनिट्स के पार पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि 14 जनवरी 2026 से शुरू हुई डिलीवरी के बाद इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करना इसकी बढ़ती डिमांड और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

Mahindra XUV 7XO : किन वेरिएंट्स की रही सबसे ज्यादा डिमांड
शुरुआती डिलीवरी मुख्य रूप से AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स पर केंद्रित रही, जिन्हें लॉन्च के समय सबसे ज्यादा बुकिंग मिली थी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि शुरुआती कीमत पहले 40,000 यूनिट्स तक ही लागू रहेगी, जिसके बाद कीमतों में बदलाव संभव है।
Mahindra XUV 7XO : डिजाइन और एक्सटीरियर
Mahindra XUV 7XO का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें 19-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स और पियानो ब्लैक क्लैडिंग जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
Mahindra XUV 7XO : इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी के केबिन में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसमें 12.3-इंच HD डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट और रियर), वायरलेस चार्जिंग और 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 6 और 7-सीटर लेआउट विकल्प भी मिलते हैं।
Mahindra XUV 7XO : सेफ्टी और इंजन
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 540-डिग्री कैमरा, बिल्ट-इन डैशकैम, 7 एयरबैग और 17 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इंजन ऑप्शन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
Mahindra XUV 7XO : अब आगे क्या?
महिंद्रा जल्द ही AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू करेगी, जिससे Mahindra XUV 7XO की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। भारत में XUV 7XO की रिटेल डिलीवरी का आंकड़ा 20,000 यूनिट्स के पार पहुंच चुका है। खास बात यह है कि ग्राहकों को डिलीवरी शुरू होने के करीब 3 महीनों के भीतर ही यह उपलब्धि हासिल हो गई।
14 जनवरी 2026 से शुरू हुई डिलीवरी के बाद इतनी तेजी से यह आंकड़ा पार करना बताता है कि अपडेटेड थ्री-रो SUV को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर इसके हाई-स्पेस ट्रिम्स को, जो प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं।
शुरुआती बैच की डिलीवरी मुख्य रूप से AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स पर केंद्रित रही, जिन्हें लॉन्च के समय सबसे ज्यादा बुकिंग मिली थी। कंपनी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि शुरुआती कीमत पहले 40,000 यूनिट्स तक ही लागू रहेगी। यानी अगले 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी तक मौजूदा कीमतें जारी रहेंगी, जिसके बाद कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
करीब 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ XUV 7XO अपने नए डिजाइन और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड केबिन के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
इसके एक्सटीरियर में 19-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स, पियानो ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग और महिंद्रा की नई SUV डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
Mahindra SUV: Mahindra & Mahindra registers a big record in its premium SUV segment








