MG Majestor : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को और मजबूत करते हुए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को लॉन्च कर दिया है। यह D+ सेगमेंट की लग्जरी एसयूवी दमदार रोड प्रेजेंस, एडवांस 4×4 टेक्नोलॉजी और हाई-एंड फीचर्स के साथ ग्राहकों को प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार की गई है।
कंपनी ने आधुनिक डिजाइन, शानदार केबिन, लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है, जो इसे लंबी यात्राओं से लेकर ऑफ-रोड एडवेंचर तक हर परिस्थिति के लिए खास बनाता है। SUV में मिलने वाले एडवांस सेफ्टी फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर इसे लग्जरी कार खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस के मामले में प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई पहचान स्थापित करेगी।

फीचर्स से भरपूर है
MG Majestor में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। SUV में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें Level 2 ADAS तकनीक दी गई है, जो ड्राइवर को कई एडवांस सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स प्रदान करती है। SUV में 19-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्मोक एबोनी थीम के साथ प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन भी मिलता है।

दमदार इंजन और 4×4 क्षमता
MG Majestor में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 213 bhp की अधिकतम पावर और 478 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बेहतर ऑफ-रोडिंग और कठिन रास्तों पर प्रदर्शन के लिए इसमें 4×4 ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।
कीमत और मुकाबला
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये तक जाती है।

भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R-Line जैसी प्रीमियम SUVs से होगा। अपनी फीचर-लोडेड पैकेजिंग और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक नया आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है।








