दोपहिया निर्माता टीवीएस मोटर ने अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 मोटरसाइकिल का नया 2025 वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए वैरिएंट में अनेक मैकेनिकल अपग्रेड्स किए गए हैं और साथ इसमें लेटेस्ट फीचर्स भी जोड़े हैं। नई Apache RTR 160 की कीमत 1,34,320 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
नई 2025 Apache RTR 160 को नए मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट पेंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें आकर्षक स्पोर्टी रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नए 2025 वैरिएंट को नये OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है।
नई 2025 Apache RTR 160 में 159cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,750rpm पर 16.04bhp और 7,000rpm पर 13.85Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, इस इंजन को पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Apache RTR 160 को डबल-क्रैडल फ्रेम पर बनाया गया है, जिसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स शामिल हैं।
नई 2025 Apache RTR 160 में SmartXonnect सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्ट का फीचर मिलता है। इसके अलावा इसमें राइडर्स के लिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लीन एंगल डिस्प्ले, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें तीन स्पोर्ट, अर्बन, और रेन राइडिंग मोड्स दिए हैं।