Friday, April 24, 2026
HomeAutoदमदार इंजन के साथ रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सबसे सस्ती बाइक...

दमदार इंजन के साथ रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सबसे सस्ती बाइक Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350: भारत की प्रसिद्ध दोपहिया निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे सस्ती बाइक Royal Enfield Hunter 350 का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। देश में Royal Enfield Hunter की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये रखी गई है।

Royal Enfield Hunter 350 के स्पेसिफिकेशन

Royal Enfield Hunter 350 में 350cc का इंजन दिया गया है, जो 20 एचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 350cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया, इसकी खासियत ये है कि ये इंजन एयर कूल्ड और ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा Royal Enfield Hunter रॉयल एनफील्ड की पहली ऐसी बाइक होगी जिसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच दिया गया है।

Royal Enfield Hunter 350 के फीचर

Royal Enfield Hunter 350 में नए तरह की एलईडी हेडलाइट, टाइप-सी का 27 वॉट का फास्ट चार्जर, आरामदायक सफर के लिए बाइक में पीछे के सस्पेंशन, आरामदायक सीट, आरामदायक  हैंडलबार, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस जैसे फीचर दिए गए हैं।

Royal Enfield Hunter 350 के वैरिएंट

कंपनी ने Royal Enfield Hunter 350 को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें बेस वैरिएंट की कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि दो वैरिएंट की कीमत क्रमश: 1.76 लाख रुपये और 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Royal Enfield Hunter 350 की कीमत

Royal Enfield Hunter 350 के 2025 मॉडल को 3 नए कलर ऑप्शन रियो वाइट, लंदन रेड और टोक्यो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। हालांकि 1.49 लाख रुपये के बेस वैरिएंट में सिर्फ एक कलर फैक्टरी ब्लैक मिलेगा, जबकि 1.76 लाख रुपये वाला वैरिएंट रियो वाइट और डैपर ग्रे कलर में आएगा, वहीं टॉप मॉडल टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड और रीबेल ब्लू शेड में सभी रंगों में मिलेगा।

Related Articles

Latest News