Monday, June 15, 2026
HomeAutoसिर्फ 6.89 लाख में सबके होश उड़ाने आयी टाटा की नई Altroz...

सिर्फ 6.89 लाख में सबके होश उड़ाने आयी टाटा की नई Altroz ​​Facelift

टाटा मोटर्स ने नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 को लॉन्च कर दिया है। ल्ट्रोज फेसलिफ्ट की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसकी बुकिंग 2 जून 2025 से शुरू होगी। 

टाटा मोटर्स की अपडेटेड अल्ट्रोज को नए बाहरी डिज़ाइन में लॉन्च किया गया है, इसमें आकर्षक नया फ्रंट फेस और 3D फ्रंट ग्रिल के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ नए डिज़ाइन के स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स में स्लीक डीआरएल दिए गए हैं। Tata Altroz ​​Facelift तीन फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें पेट्रोल, सीएनजी और डीजल के अलग-अलग मॉडल के कीमत 6.89 लाख से शुरू होगी और टॉप मॉडल की कीमत 11.29 लाख तक जाएगी।

नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में इन्फिनिटी-कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स और एक नया बम्पर और नया सेट एलॉय व्हील्स दिये गए हैं। इसके अलावा इंटीरियर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एक नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस दिया गया है। नई अल्ट्रोज में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10.2-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को पांच कलर ऑप्शन ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो, प्योर ग्रे, रॉयल ब्लू, और प्रिस्टिन व्हाइट में उतारा गया है। नई अल्ट्रोज में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 88 बीएचपी और 115 एनएम का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके अलावा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 118 बीएचपी और 170 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।

वहीं डीजल मॉडल में 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो 89 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है और 12.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। सीएनजी मॉडल में 1.2-लीटर सीएनजी इंजन दिया गया है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर तकनीक है।

Related Articles

Latest News