Upcoming Cars: Skoda Auto ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Skoda Epiq की ग्लोबल डेब्यू डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट EV से 19 मई 2026 को पर्दा उठाने जा रही है। खास बात यह है कि Epiq, स्कोडा की अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे कंपनी अपने मौजूदा EV पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल पोजिशन दे सकती है।
नई Skoda Epiq को Volkswagen के एडवांस MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यही प्लेटफॉर्म कार को मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतर रेंज और दमदार परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। कंपनी इसे यूथफुल डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कॉम्बिनेशन के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।

Upcoming Cars: Range and battery
Skoda Epiq EV को पहली बार 2024 में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था और अब इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 425 किलोमीटर तक की रेंज देगी। हालांकि बैटरी पैक की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 34 kWh और 54 kWh के बैटरी विकल्प मिल सकते हैं।
Upcoming Cars: exterior design
डिजाइन के मामले में स्कोडा एपिक को स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसमें ‘टेक-डेक’ फ्रंट फेस, टी-शेप LED DRLs और स्लीक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं। साइड प्रोफाइल में ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और मजबूत स्टांस देखने को मिलता है। वहीं पीछे की तरफ टी-शेप टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर इसे प्रीमियम अपील देते हैं।

Upcoming Cars: Interior and Features
इसका केबिन मॉडर्न और प्रीमियम रखा गया है। इसमें 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.24-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और फिजिकल एसी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह 5-सीटर SUV होगी, जिसमें 475 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।

Upcoming Cars: Potential price and competition
इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत Skoda Kamiq के आसपास रखी जा सकती है। भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर यह यहां आती है तो इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और Maruti e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।









