धनु राशि वालों को मिलेगा धन, मेष पर होगी ईश्वर की कृपा: 19 से 25 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 19 दिसंबर से रविवार 25 दिसंबर 2022 तदनुसार विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी से पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। वृश्चिक और धनु राशि से गोचर करता हुआ 24 दिसंबर को 6:39 बजे रात अंत से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस सप्ताह सूर्य, शुक्र, बुध, धनु राशि में रहेंगे। मंगल वृष राशि में वक्री रहेंगे। गुरु मीन राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में रहेंगे और राहु मेष राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके ऊपर ईश्वर की कृपा की वर्षा हो सकती है, बशर्ते आप भी प्रयास करें। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। भाई बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। धन आने का योग है। सुख में वृद्धि होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के  गर्दन और कमर में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 तथा 25 दिसंबर उत्तम और सफलता दायक है। 21 और 22 को आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए सफलता दायक ग्रह शनि है। शनि की मदद से आप कई कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। माता और पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अद्भुत है। उनके सभी कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है, उनके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को बढ़ाने के लिए भी यह सप्ताह उचित है। धन आ सकता है। कचहरी में विजय की उम्मीद है। शत्रु पराजित होंगे। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 दिसंबर फलदाई है। 21, 22 और 25 दिसंबर को आपको सावधान रखकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करें, उन पर तेल चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके शत्रु का विनाश होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी है, परंतु माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन कम आएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 तथा 25 दिसंबर उत्तम और प्रभावशाली हैं। 23 और 24 दिसंबर को आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 5 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान का आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाग्य से आपको बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। इस सप्ताह आपको 25 दिसंबर को सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। 21 और 22 तारीख को आपके सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगल देव की शांति का उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से  कराएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आएगी। आपके पेट में तकलीफ हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप इलेक्शन लड़ रहे हैं तो उसमें आप जीत सकते हैं। जनता का आपको साथ मिलेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए। 23 और 24 तारीख उत्तम और परिणाम दायक है। 21 और 22 तारीख को आपके भाई बहनों के साथ आपकी विशेष वार्तालाप हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। भाग्य पूर्ण साथ देगा। पेट के रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी के स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 तथा 25 तारीख उत्तम और परिणाम मूलक हैं। 21 और 22 तारीख को आपके पास धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। प्रयास करें ,धन आपके पास अवश्य आएगा। कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से भी बचें। भाग्य कम साथ देगा। बहनों से प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान आपका सहयोग करेगी। इस सप्ताह आपको 19 और 20 तारीख को सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। 21 और 22 तारीख को आपकी कई अड़चनें दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। धन भी सामान्य से अधिक आएगा। भाग्य से थोड़ा कम मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है । शत्रु विनाश को प्राप्त होंगे। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख सफलता दायक है। 23 और 24 को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 21 और 22 तारीख को आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है और कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गौमाता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। माताजी को कष्ट हो सकता है। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा। आपके संतान की उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 दिसंबर उत्तम फलदायक है। 21 और 22 तारीख को आपके पास धन आने का योग है। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान जी के सामने बैठकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें एवं शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके द्वारा किए गए थोड़े प्रयासों से ही आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य सामान्य है। संतान आपका साथ देगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख को शासकीय कार्यों में सफलता का योग है। 25 दिसंबर को आपको सभी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता को प्रणाम करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

ये सप्ताह सामान्य रूप से आपके लिए अच्छा है। धन की प्राप्ति की संभावना है। आपके सभी शासकीय कार्य संपन्न हो सकते हैं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कनिष्ठ कर्मचारी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। धन भी ठीक-ठाक आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख सफलता दायक है। 19 और 20 तारीख को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। 21 और 22 तारीख को आपके कुछ कार्य भाग्य के भरोसे हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य भगवान को प्रातःकाल तांबे के पात्र में जल अक्षत और लालपुष्प लेकर सूर्य के मंत्र के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।