Thursday, May 2, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल-15 से 21 जनवरी 2024: सूर्य का मकर राशि में गोचर...

साप्ताहिक राशिफल-15 से 21 जनवरी 2024: सूर्य का मकर राशि में गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ, इन्हें रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 15 जनवरी से रविवार 21 जनवरी 2024 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। चंद्रमा इस सप्ताह के प्रारंभ में 15 तारीख को 5:43 बजे रात अंत से मीन राशि में प्रवेश करेगा। 18 तारीख को 8:17 बजे दिन से मेष का हो जाएगा और 20 को 12:04 बजे दिन से वृष राशि में गोचर करेगा।

इस सप्ताह सूर्य सोमवार 15 जनवरी को 9:30 बजे दिन से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण खरमास समाप्त हो जाएगा और विवाह इत्यादि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस समय को मकर संक्रांति भी कहते हैं।

इस सप्ताह मंगल और बुद्ध पूरे सप्ताह धनु राशि में रहेंगे । इसके अलावा गुरु पूरे सप्ताह मेष राशि रहेगा और शनि कुंभ राशि में रहेगा। राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में वक्री रहेगा। शुक्र ग्रह प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 10:05 बजे रात से धनु राशि में प्रवेश करेगा।

खरमास समाप्त होने के कारण इस सप्ताह शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस सप्ताह 16, 17, 20 और 21 जनवरी को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा उपनयन मुहूर्त 21 तारीख को है। 17 तारीख को नामकरण, मुंडन, गृह-प्रवेश और व्यापार के मुहूर्त भी हैं। इस सप्ताह 18 जनवरी को सूर्योदय से तथा 19 जनवरी के 7:05 बजे प्रातः तक सर्वार्थ सिद्ध योग भी है।

मेष राशि 

यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ा खराब हो सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। संतान का आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। खर्चों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक हैं। 16 और 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहने का अनुमान है। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप आराम संबंधी कोई वस्तु या जमीन या अन्य कोई चीज खरीद सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो स्थानांतरण हो सकता है। लंबी दूरी के यात्रा का योग बन सकता है। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। अगर आप विवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 20 तथा 21 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। 20 और 21 जनवरी को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्यों में आपको शत प्रतिशत सफलता प्राप्त होगी। 15 जनवरी को किए गए कार्यों में अधिकांश कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप 18 और 19 जनवरी को सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा सचेत रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार में काफी लाभ होने की उम्मीद है । भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपका अपने बड़े अधिकारियों से व्यर्थ का वार्तालाप हो सकता है। कृपया इस व्यर्थ के वार्तालाप से बचने का प्रयास करें। आपके शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। दुर्घटनाओं से बचने का हमेशा प्रयास करें। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से किसी भी तरह का कोई सहयोग इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके लिए इस सप्ताह 16 और 17 जनवरी शुभ है। 16 और 17 जनवरी को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। 20 और 21 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रगति होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। संतान से सहयोग नहीं प्राप्त होगा। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सभी शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी लाभदायक है। 15 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को, मंत्र के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। संतान से आपके संबंध ठीक रहेंगे। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको कुछ मानसिक चिंता  हो सकती है। भाग्य पूर्ण रूप में आपका साथ देगा। नसों की बीमारी भी आपको हो सकती है। दुर्घटनाओं से निरंतर सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 20 तथा 21 जनवरी उत्तम है। 20 और 21 जनवरी को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। 15 जनवरी को भी आपके काफी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। 16 और 17 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको भरपूर सुख मिलने की उम्मीद है। जनता में आपके यश की वृद्धि होगी। इस महीने आप नई जमीन, नया मकान या कुछ ऐसी ही नई चीज खरीद सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी अत्यंत उत्तम है। 16 और 17 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 15, 18 और 19 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस बात की पूरी संभावना है कि 20 और 21 तारीख को आपका भाग्य आपका साथ दे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के व्यक्ति का स्वास्थ्य सामान्य और उसके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपके विवाह होने की अच्छी उम्मीद है। कुंडली में जब भी मंगल, शुक्र, गुरु और चंद्रमा की दशा अंतर्दशा आएगी उसे समय आपके विवाह के अच्छे योग बनेंगे। इस सप्ताह आपके सुख में थोड़ी कमी होगी। माता जी का स्वास्थ्य कम ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपके सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। धन आने की कम उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है, परंतु आपको अपने संबंधों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। भाइयों  और बहनों से आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। व्यापार उत्तम चलेगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 15, 20 और 21 जनवरी उत्तम है। इन तिथियां में आपके अधिकांश कार्यों के होने की संभावना है। 18 और 19 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

आपके स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह काफी उत्तम है। आपका व्यापार भी काफी तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। व्यापार में आपको काफी लाभ होगा। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। माता जी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान हर कार्य में आपकी सहायता करेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी उत्तम है। 16 और 17 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सिद्ध होंगे। 20 और 21 जनवरी को आपको संभाल कर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके जीवन में सुख की मात्रा बढ़ेगी। आप नई-नई योजनाएं बना सकते हैं। खर्चो की मात्रा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु भी समाप्त हो सकते हैं। धन आएगा, परंतु लाभ की मात्रा में कमी रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश की यात्रा   का योग भी है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी लाभकारी है। 18 और 19 जनवरी को आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। उनके गरदन या कमर में दर्द रह सकता है। आपके धन की मात्रा बढ़ेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय के कार्यों में तकलीफ हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह रिस्क बिल्कुल ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 15, 20 और 21 जनवरी मंगल दायक है। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।  

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कार्यालय के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपको थोड़े बहुत धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको असफलता प्राप्त नहीं होगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपनी संतान से कोई विशेष सुख इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान को कष्ट भी हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी उत्तम और लाभदायक है। 20 और 21 जनवरी को आपके भाइयों को कुछ लाभ हो सकता है। आपको 15 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

टॉप न्यूज