धनतेरस के दिन खरीदा गया सोना बढ़ता है तेरह गुना, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और समय

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

हम सभी जानते हैं कि दीपावली पांच त्यौहारों का एक त्यौहार है। इन त्यौहारों में सबसे पहला त्यौहार धनतेरस का होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। यह माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से उस सोने में समय के साथ में 13 गुना की वृद्धि हो जाती है।

धनतेरस प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह योग 10 नवंबर को पढ़ रहा है। इस वर्ष का मुहूर्त अत्यंत शुभ है। इसी दिन प्रदोष का व्रत है और व्यापार के राजा बुद्धदेव का पश्चिम दिशा में उदय हो रहा है।

मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के नक्षत्र प्रकरण में के श्लोक नंबर 19 के अनुसार हस्त नक्षत्र में सोना खरीदना और गहना बनवाना शुभ होता है। भुवन विजय पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को रात्रि के 11:58 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसी प्रकार मेष, वृश्चिक तथा सिंह लग्न सोना खरीदने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

पौराणिक ग्रंथों में दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार धनतेरस के त्योहार पर 10 और 11 नवंबर को सोने चांदी और अन्य धातुओं तथा हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त निम्न अनुसार हैं।

10 नवंबर को दिन 11:21 बजे से रात 11:58 बजे तक हस्त नक्षत्र होने के कारण सामान्य मुहूर्त है। 10 नवंबर को दिन में 11:59 बजे से 12:21 बजे तक का समय अभिजीत मुहूर्त होने के कारण अत्यंत शुभ है। 10 नवंबर को ही दिन में दिन में 11:59 बजे से 1:22 बजे तक शुभ की चौघड़िया होने के कारण यह मुहूर्त भी अच्छा है। 10 नवंबर को अपरान्ह 16:07 बजे से सायं 5:30 बजे तक का समय चर की चौघड़िया के कारण और रात 8:45 बजे से 12:51 बजे तक शुभ अमृत और चर की चौघड़िया होने के कारण भी अच्छा मुहूर्त है।

अगले दिन अर्थात 11 नवंबर को प्रात: 7:51 बजे से 9:14 बजे तक तथा दिन में 11:59 बजे से 1:22 बजे तक भी मुहूर्त अच्छा है। 11 नवंबर को ही प्रातःकाल 7:01 बजे से 9:17 बजे तक का समय भी खरीदारी के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा 5 नवंबर को रविपुष्य नक्षत्र में रात 11:39 बजे तक वाहन आदि खरीदना शुभ है। 9 नवंबर को हस्त नक्षत्र में रात के 9:52 बजे से पूरी रात वाहन आदि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है। 19 नवंबर को सूर्योदय से रात के 10:48 बजे तक भी वाहन खरीदा जा सकता है, परंतु इसमें अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। 29 नवंबर को दिन के 1:55 बजे तक तथा अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना शुभ रहेगा।