Friday, April 24, 2026
Homeखास खबररेलवे से बड़ी खबर, ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती,...

रेलवे से बड़ी खबर, ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती, यहाँ जाने कब से भरे जायेंगे आवेदन?

नई दिल्ली। रेलवे में हाईस्कूल यानी 10वीं उत्तीर्ण लोगों को भी सरकारी नौकरी पाने का सपना सच होने वाला है। ग्रुप डी के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में 22 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दिए जायेंगे।

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सी रहेगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) एग्जाम में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए सफल माने जायेंगे। पीईटी के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Related Articles

Latest News