Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरपश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली कोटा–सिरसा रेलसेवा का मार्ग परिवर्तन

पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली कोटा–सिरसा रेलसेवा का मार्ग परिवर्तन

जबलपुर। जयपुर मंडल के चूरू–सादुलपुर रेलखंड स्थित हडयाल स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य किए जाने के कारण रेलवे द्वारा आवश्यक ट्रैफिक पॉवर ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 19813 कोटा–सिरसा रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से होकर संचालित की जाएगी। परिवर्तित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

प्रारंभिक तिथियों में परिवर्तित मार्ग रेलगाड़ी :-

गाड़ी संख्या 19813 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 29 एवं 31 जनवरी तथा 02 एवं 05 फरवरी 2026 को कोटा से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सीकर, लोहारू एवं सादुलपुर होकर संचालित की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग के दौरान उक्त रेलसेवा नवलगढ़, डूंडलोद मुकंदगढ़, झुंझुनू, चिडावा, सूरजगढ़ एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Latest News