Sunday, March 15, 2026
Homeखास खबरकलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ने ली बरगी बांध और नहर प्रणाली की समीक्षा...

कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ने ली बरगी बांध और नहर प्रणाली की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बरगी बांध की दायीं और बायीं तट नहरों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से बांध की गैलरी में हो रहे रिसाव और नहर वितरण प्रणाली की पूरी जानकारी ली। विशेष रूप से 1 फरवरी को दायीं तट नहर में हुई टूट और उसके वर्तमान मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जब किसान लंबे समय से रिसाव की सूचना दे रहे थे, तो समय रहते मरम्मत क्यों नहीं की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशि‍त किया कि वे नहर मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करें।

किसान समितियों के चुनाव और नहर सफाई पर विशेष जोर नहरों के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जल उपभोक्ता संथाओं के नियमित निर्वाचन कराने के लिए कहा।

इसके साथ ही नहरों की साफ-सफाई और सिस्टम करेक्शन के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि आगामी 28 फरवरी 2026 को कलेक्टर कार्यालय में जल उपभोक्ता संथाओं के अध्यक्षों और विभाग के अधिकारियों के बीच एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा बरगी बांध में सीपेज को ठीक कराने के संबंध में बैठक भी बुलाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि नहरों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुँच सके।

Related Articles

Latest News