Thursday, December 11, 2025
Homeखास खबरचुनाव आयोग राजस्थान में भी जल्द प्रारंभ करेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

चुनाव आयोग राजस्थान में भी जल्द प्रारंभ करेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाने वाला है। 2002 के पश्चात 2025 में यह अभियान चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता सूची में आने से वंचित न रह जाए है। इस अहम उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य के निर्वाचन विभाग में तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

राजस्थान के सभी संभागों के संभागीय आयुक्त, सभी 41 जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं 200 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर गहन चर्चा की जा चुकी है। राज्य स्तर पर 271 मास्टर ट्रेनर्स को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। ये मास्टर ट्रेनर 28 जुलाई से जिला एवं विधानसभा स्तर पर बूथ स्तरीय अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगे।

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार किसी भी अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके लिए पूर्व में ही कितनी सशक्त तैयारी कर ली गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, जनसंपर्क, निगरानी और दस्तावेज संकलन की प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Latest News