Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरदिल्ली में कोहरे से ट्रेन रेंग कर चली : यहाँ जाने ये...

दिल्ली में कोहरे से ट्रेन रेंग कर चली : यहाँ जाने ये गाडिय़ां चल रही लेट

जबलपुर. उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरेने सबसे ज्यादा असर रेल संचालन पर पड़ा है. पिछले लगभग 15 दिनों से ट्रेनों की चाल पूरी तरह बिगड़ गई है. बात दिल्ली से जबलपुर आने वाली गाडिय़ों की करें तो महाकोशल एक्सप्रेस 8, एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3.30 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा से ज्यादा लेट चल रही. जिससे यात्रियों की परेशानियां बहुत बढ़ गई है.

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अति आवश्यक कार्य से यात्रा करने वाले यात्री बेहद परेशान हो रहे हैं. उनका पूरा शेड्यूल गड़बड़ा रहा है. परेशानी की बात ये है कि कई गाडिय़ोंं का एक्सट्रा रैक नहीं है, जिससे विलंब से रवाना भी होती है. जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ चुका है.

ये गाडिय़ां विलम्ब से चल रही

– 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 8 घंटा 10 मिनट.
– 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटा 20 मिनट.
– 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 7 घंटा.
-11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट.
– 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1.30 घंटा.

Related Articles

Latest News