भारतीय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों द्वारा उठाई गयी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
वर्तमान में गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन को 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 17 एलएचबी कोचों के साथ गरीब रथ स्पेशल के तौर पर चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए 4 अगस्त से इस गाडी के कोच संरचना में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है I
इस परिवर्तन के पश्चात इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 एलएचबी कोच के साथ चलायी जाएगी।
कोच संरचना में किया गए इस परिवर्तन से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ साथ अब सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन की सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।
इस परिवर्तित कोच संरचना से यात्रा का लाभ पश्चिम मध्य रेल के बारां, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को गाड़ी संख्या 09819 में 5 अगस्त से तथा गाड़ी संख्या 09820 में 5 अगस्त से अग्रिम आदेश जारी होने तक मिलता रहेगा।
इस गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक टीओडी स्पेशल ट्रेन को 22 एलएचबी कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में काफी आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं, साथ ही इसमें अधिक बर्थ होने के कारण वेटिंग की समस्या से भी निजात मिलता है। इनमें उच्च गति क्षमता होती है और वजन में हलके होते हैं। नए डिजायन में तैयार किये गए यह कोच यात्रा का सुखद अनुभव भी कराते हैं।










