Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरभारत ने श्रीलंका को पहले टी20 में 43 रन से हराया, श्रृंखला...

भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 में 43 रन से हराया, श्रृंखला में बनाई 1-0 की बढ़त

पल्लेकल (हि.स.)। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक बनाया। वहीं आखिर में रेयान पराग ने मात्र 8 गेंदों में तीन विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत की ओर से मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान श्रीलंकाई टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। पहले विकेट के लिए पथुम निशंका और कुसल मेंडिस ने 84 रन की साझेदारी की। कुसल मेंडिस 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निशंका ने कुसल परेरा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 140 के कुल योग पर निशंका 79 रन बनाकर आउट हुए। निशंका के जाने के बाद श्रीलंकन बल्लेबाजों ने “तू चल मैं आया” की नीति अपनाई और पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई। भारत के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। रवि विश्नोई और मो. सिराज के खाते में भी 1-1 विकेट रहा।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। पहली बार फुल फ्लेज में टीम की अगुवाई कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जबकि ऋषभ पंत ने 49 रन का योगदान किया। वहीं दोनों सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। गिल ने 34 रन और जायसवाल ने 40 रन बनाए।

Related Articles

Latest News