Homeखास खबरएमपी हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल...

एमपी हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ जस्टिस सुरेश कुमार कैत को दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।

Related Articles

Latest News