Monday, June 15, 2026
Homeखास खबरमानसून का मौसम: 6 दिन तक देश के कई राज्यों में भारी...

मानसून का मौसम: 6 दिन तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगभग सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज से अगले 6 दिन तक देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 26 जून से 1 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है, वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने कहा कि 27 जून से 1 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 28 जून को अरुणाचल प्रदेश में, आज से 29 जून के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में, 27 जून को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिन के दौरान दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

Related Articles

Latest News