Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरनक्सल नेटवर्क को लगा बड़ा झटका,1 करोड़ के इनामी नक्सली के साथ...

नक्सल नेटवर्क को लगा बड़ा झटका,1 करोड़ के इनामी नक्सली के साथ 3 नक्सली ढेर

ओडिशा बार्डर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली आपको बता दे यहां 1.1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके मुठभेड़ में ढेर हो गया है. उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में लगी हुई थीं.

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा बार्डर पर बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ है। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मृतकों में एक करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने चार शव बरामद किए हैं। वहीं मुठभेड़ के खत्म होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक यह मुठभेड़ ओडिशा के कंधमाल–गंजाम जिले की सीमा से लगे राम्पा के जंगल क्षेत्र में हुई। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। घंटों चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में एक की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है।

तीन दशकों से बस्तर में सक्रिय रहा गणेश

ओडिशा के कंधमाल जिले के गंजम से लगे राम्पा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ओडिशा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने नक्सलियों की सेन्ट्रल कमेटी सदस्य नक्सल कमांडर गणेश उइके को मार गिराया। बता दें कि नक्सली कमांडर गणेश उईके तीन दशकों तक बस्तर में सक्रिय रहा। इस दौरान कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गणेश पर 1 करोड़ का इनाम घोषित किया था।

तीन नक्सलियों को पहचान रही पुलिस

पुलिस ने वर्दी पहने चार माओवादियों (दो पुरुष और दो महिलाएं) के शव बरामद किए गए, साथ ही दो INSAS राइफल और एक .303 राइफल भी मिली। मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है, जो सेंट्रल कमेटी का सदस्य और ओडिशा में नक्सली संगठन का प्रमुख था। बाकी तीन की पहचान अभी होनी बाकी है। गणेश पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।

Related Articles

Latest News