जम्मू,(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार को सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच ताजा मुठभेड़ शुरू हुई है।
चटरू बेल्ट में मंदराल-सिंघपोरा के पास सोनार गांव में यह ऑपरेशन रविवार को शुरू किया गया था, जिसके बाद हुई गोलीबारी में एक पैराट्रूपर का बलिदान हुआ और सात अन्य सैनिक घायल हो गए। आज सुबह सिंहपोरा के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के साथ ताजा संपर्क स्थापित किया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को मार गिराने के प्रयास के प्रयास किये जा रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को मुठभेड़ स्थल के पास एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया और कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। यह भी बताया गया कि मुठभेड़ स्थल के पास पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



