Friday, July 11, 2025
Homeखास खबरफिरोजपुर कैंट-हज़ूर साहिब नांदेड के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, पश्चिम मध्य...

फिरोजपुर कैंट-हज़ूर साहिब नांदेड के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों पर होगा ठहराव

भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा में विस्तार करते हुए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14622/14621 फिरोज़पुर छावनी जंक्शन-हज़ूर साहिब नांदेड-फिरोज़पुर छावनी जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 13 जून 2025 से प्रत्येक शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट से तथा 15 जून 2025 से प्रत्येक रविवार को हज़ूर साहिब नांदेड से शुरू किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट-हज़ूर साहिब नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस

यह गाड़ी फिरोजपुर छावनी जंक्शन स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए यह गाड़ी अगले दिन सुबह 06:15 बजे बीना, 07:10 बजे विदिशा, 08:05 बजे भोपाल, 09:55 बजे इटारसी स्टेशन पर ठहरते हुए तीसरे दिन रविवार को भोर 03:30 बजे हज़ूर साहिब नांदेड स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 14621 हज़ूर साहिब नांदेड-रोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

यह गाड़ी प्रत्येक रविवार को सुबह 11:50 बजे हज़ूर साहिब नांदेड से प्रस्थान कर, अगले दिन भोर 04:35 बजे इटारसी, सुबह 06:25 बजे भोपाल, 07:18 बजे विदिशा, 09:30 बजे बीना स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन मंगलवार को भोर 04:40 बजे फिरोजपुर छावनी जंक्शन पहुंचेगी।

रेलगाड़ी का ठहराव

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फरीदकोट, कोट कपूरा, बठिंडा, मनसा, जाखल, धमतान साहिब, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, सेलू, परभणी, पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 2 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी, 7 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Related Articles

Latest News