भारतीय रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इसके तहत धनबाद-एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 10-10 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी के द्वितीय, तृतीत एवं इकोनॉमी कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साऊथ, मदनमहल, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अप्रैल से 24 जून 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को धनबाद स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सिंगरौली सुबह 07:30 बजे, बरगवां 08:50 बजे, ब्यौहारी 10:55 बजे, कटनी साऊथ दोपहर 13:05 बजे, मदनमहल दोपहर 14:40 बजे, पिपरिया 16:45 बजे, इटारसी 18:00 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन गुरुवार सुबह 08:30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03380 एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी स्टेशन से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात्रि 23:00 बजे पहुँचकर, अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00:15 बजे, मदनमहल 02:30 बजे, कटनी साऊथ 04:05 बजे, ब्यौहारी 06:20 बजे, बरगवां 08:55 बजे पहुँचकर और शुक्रवार रात 22:30 बजे धनबाद स्टेशन पहुँचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कतरासगढ़, चंद्रपुरा जंक्शन, बोकारो थर्मल, राची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साऊथ, मदनमहल, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़ एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें- मार्केट में धूम मचाने जल्द आ रहा है ओप्पो का धाकड़ स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G
सिकन्दरबाद-देहरादून स्पेशल ट्रेन
चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 07715 चर्लपल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अप्रैल से 27 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात 20:05 बजे, रानी कमलापति 22:00 बजे पहुँचकर, अगले दिन बीना 01:40 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात 19:20 बजे देहरादून स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 07716 देहरादून-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को देहरादून स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बीना मध्यरात्रि 01:20 बजे, रानी कमलापति 03:50 बजे, इटारसी 05:55 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार रात्रि 22:30 बजे चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव
काज़ीपेट जंक्शन, रामागुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं हज़रत निजामुद्दीन।
सिकन्दरबाद–रीवा द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
पश्चिम मध्य रेलवे से गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (10-10 ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 01704 रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) विशेष ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 14:05 बजे, मैहर 14:38 बजे, कटनी मुड़वारा 15:50 बजे, दमोह 17:23 बजे, सागर18:30 बजे, बीना रात 19:50 बजे, रानी कमलापति 22:00 बजे, इटारसी 23:35 बजे पहुँचकर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 14:45 बजे चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा विशेष ट्रेन दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन से शाम16:55 बजे प्रस्थान कर,अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए इटारसी दोपहर 12:25 बजे, रानी कमलापति 15:40 बजे, बीना 18:15 बजे, सागर 19:20 बजे, दमोह 20:38 बजे , कटनी मुड़वारा 22:50 बजे, पहुँचकर तीसरे दिन मैहर मध्य रात्रि 01:38 बजे, सतना 02:05 बजे और भोर 03:30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना जंक्शन, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, बैतूल, आमला जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, पेड्डापल्ली, काजीपेट जंक्शन एवं जनगांव स्टेशनों पर रुकेगी।
सिकन्दरबाद-देहरादून समर स्पेशल ट्रेन
चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 6-0 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 07077 चर्लपल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अप्रैल से 27 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात 20:05 बजे, रानी कमलापति 22:00 बजे पहुँचकर, अगले दिन बीना 01:40 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात 19:20 बजे देहरादून स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 07078 देहरादून-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को देहरादून स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बीना मध्यरात्रि 01:20 बजे, रानी कमलापति 03:50 बजे, इटारसी 05:55 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार रात्रि 22:30 बजे चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव
काज़ीपेट जंक्शन, रामागुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं हज़रत निजामुद्दीन।











