Monday, June 15, 2026
Homeखास खबररेल न्यूज : कोटा-जबलपुर-कोटा होली स्पेशल ट्रेन हुई फुल, 05 अतिरिक्त कोच...

रेल न्यूज : कोटा-जबलपुर-कोटा होली स्पेशल ट्रेन हुई फुल, 05 अतिरिक्त कोच जोड़े

जबलपुर. होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा संचालित कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कोचों की स्थायी वृद्धि की गई है।

ये ट्रेन चलने के पहले ही फुल हो गई है, जिसे देखते हुए 05 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिनमें 03 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।

कोच वृद्धि के पश्चात अब इस स्पेशल ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी तथा 02 बैठक श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 17 कोचेस उपलब्ध रहेंगे।

गाड़ी संख्या 09806 कोटा से जबलपुर का संचालन दिनांक 01.03.2026 एवं 03.03.2026 को कोटा से 18.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से कोटा का संचालन दिनांक 02.03.2026 एवं 04.03.2026 को जबलपुर से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर रात 22.15 बजे कोटा पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News