Friday, April 17, 2026
Homeखास खबरRAILWAY : महिला रेलकर्मियों ने संभाली कमान,टिकट काउंटर से लेकर GRP, लोको...

RAILWAY : महिला रेलकर्मियों ने संभाली कमान,टिकट काउंटर से लेकर GRP, लोको पायलट तक हर जगह तैनात रहीं महिलाएं

दतिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दतिया रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों ने संभाला।

टिकट खिड़की से लेकर पैनल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा तक हर जिम्मेदारी महिलाओं ने निभाई।
इस मौके पर रेलवे स्टेशन परिसर को सजाया गया, महिला रेलकर्मियों के बीच खास उत्साह दिखाई दिया।

बुकिंग ऑफिस में मधु शर्मा, ज्योति व्यास और अंकिता दिवगैयां ने टिकट वितरण का काम संभाला।

वहीं स्टेशन संचालन की कमान डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट शिवानी आर्य ने संभाली जबकि कांटेवाला कीर्ति ने सहयोग किया। इसी तरह रेलवे सुरक्षा बल की उप निरीक्षक उमा यादव और उप मुख्य टिकट निरीक्षक वंदना मिश्रा ने अपनी टीम के साथ महिला यात्रियों का पुष्प देकर स्वागत किया और उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

इस पहल को यात्रियों ने सराहा। इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन भी पूरी तरह महिला रेलकर्मियों ने किया।

ट्रेन को लोको पायलट कौशल्या देवी और सहायक लोको पायलट दीप्ति ने चलाया, जबकि गार्ड, टीटीई सहित अन्य जिम्मेदारियां भी महिलाओं ने संभालीं। महिला दिवस पर दतिया स्टेशन पर हुआ यह आयोजन महिला सहभागिता और आत्मविश्वास की मजबूत तस्वीर बनकर सामने आया।

Related Articles

Latest News