सतना। एमपी के सतना की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के मारकुंडी क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह ने चरवाहों पर हमला कर 26 बकरियां लूट लीं। यह घटना बीते तीन सप्ताह में इसी इलाके में हुई दूसरी बड़ी वारदात है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ चरवाहे बकरियों के साथ कुसमुही जंगल की ओर गए। अचानक दर्जनभर बदमाश आए, चरवाहों को पीटा और एक को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।
फिर रस्सियों से बांधकर 26 बकरियां ले गए। परिजनों ने जंगल में जाकर पीडि़तों को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। इस वारदात के बाद चित्रकूट सब डिवीजन के मारकुंडी, मझगवां, चित्रकूट, बरौंधा व सभापुर थाना क्षेत्रों से लगे यूपी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
टीमें लगातार सर्चिंग कर संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों और चरवाहों को अकेले जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने दलबल के साथ कल्याणपुर और आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग की। मारकुंडी थाने में बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)

![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

