Tuesday, June 16, 2026
Homeखास खबरToday Gold Price: आज सस्ता हुआ सोना, चाँदी का भाव स्थिर

Today Gold Price: आज सस्ता हुआ सोना, चाँदी का भाव स्थिर

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 25 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में बड़ी गिरावट दिख रही है।

इस गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,14,440 रुपये से लेकर 1,14,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी कमजोरी है और 22 कैरेट सोना 1,04,900 रुपये से लेकर 1,05,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,14,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,05,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,14,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,04,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,14,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,04,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत लगभग स्थिर है और चाँदी 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News