Friday, July 11, 2025
Homeखास खबरआज का मौसम: देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,...

आज का मौसम: देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

देश में मानसून की सक्रियता बढ़ते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आज से 27 जून 2025 के बीच देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 22 जून 2025 को दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित करीब 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का अनुमान है।

आज भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में मूसलधार बारिश जारी रहेगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज वर्षा की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आज 22 जून को भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि लो प्रेशर एरिया, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

23 जून 2025 को मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने सोमवार 23 जून 2025 के लिए मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

24 जून 2025 को मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने मंगलवार 24 जून 2025 को गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Related Articles

Latest News