Weather Forecast: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन के लिए देश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए अतिभारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में मानसून देश के बचे हुए शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा।
मौसम विभाग ने आज रविवार 29 जून को 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में पहले से ही मूसलधार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज 29 जून को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश की संभावना है।









