जबलपुर. महाप्रबंधक द्वारा राजस्व बढ़ाने के निर्देशों और वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से दिसम्बर तक यानि नौ माह में रूपये 6499 करोड़ 71 लाख का कुल प्राम्भिक राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (रूपये 5976 करोड़ 64 लाख) की तुलना में 8.75 प्रतिशत अधिक है।
ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू के मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 1924 करोड़ 3 लाख, माल यातायात से रुपये 4266 करोड़ 51 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 139 करोड़ 42 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 169 करोड 75 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।
चालू वित्तीय वर्ष के नौ माह में मण्डल वाइस बात करे तो जबलपुर मण्डल ने रूपये 3881 करोड़ 65 लाख, भोपाल मण्डल ने 1435 करोड़ 30 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 1182 करोड़ 76 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।
यात्री यातायात के लिए ये प्रयास किये जा रहे











