Wednesday, April 15, 2026
Homeखास खबरWCR : तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कटनी-सतना-कटनी के मध्य 14-14 ट्रिप...

WCR : तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कटनी-सतना-कटनी के मध्य 14-14 ट्रिप अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा मैहर में नवरात्री मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए कटनी-सतना-कटनी के मध्य 14-14 ट्रिप अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जा रही है।

इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी एवं एसएलआरडी के कोच है।
मेला स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी

गाड़ी संख्या 09015 कटनी से सतना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन कटनी स्टेशन से प्रात: 05:25 बजे प्रस्थान कर, पटवारा 05:36 बजे, झुकेही 05:48 बजे, पकरिया रोड 06:08 बजे, अमदरा 06:22 बजे, घुनवारा 06:28 बजे, भदनपुर 06:42 बजे, मैहर 06:55 बजे, उंचेहरा 07:20 बजे, लगरगवां 07:58 बजे पहुँचकर और उसी दिन सुबह 08:50 बजे सतना स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 सतना-कटनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सतना स्टेशन से रात 19:25 बजे प्रस्थान कर, लगरगवां 19:32 बजे, उंचेहरा 19:44 बजे, मैहर 20:00 बजे, भदनपुर 20:30 बजे, घुनवारा 20:40 बजे, अमदरा 21:38 बजे, पकरिया रोड 22:08 बजे, झुकेही 22:58 बजे, पटवारा 23:33 बजे, पहुँचकर और उसी दिन रात्रि 23:50 बजे कटनी स्टेशन पहुँचेगी।

Related Articles

Latest News