जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।
रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। इन स्पेशल ट्रेनों की संक्षिप्त जानकारी निम्न है।
1) गाड़ी संख्या 02192/02191 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप) :- गाड़ी 02192 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी 02191 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
2) गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
3) गाड़ी संख्या 01704/01703 भोपाल-रीवा-भोपाल होली स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप) :- गाड़ी 01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 05 मार्च 2026 को भोपाल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 20:45 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 05 मार्च 2026 को रीवा स्टेशन से रात 22:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 09:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।
4) गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी 09821 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 07 मार्च 2026 को सोगरिया से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 09822 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से मध्य रात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्य रात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुँचेगी।
5) गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी 01667 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 02 मार्च 2026 को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
6) गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर होली स्पेशल (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च एवं 09 मार्च 2026 को जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन निजामुद्दीन 14:25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 निजामुद्दीन से जबलपुर होली स्पेशल 03 मार्च एवं 10 मार्च 2026 को निजामुद्दीन से शाम 15:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।
7) गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम–जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से अयोध्या धाम होली स्पेशल ट्रेन 03 मार्च एवं 10 मार्च 2026 को जबलपुर से रात 19:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अयोध्या धाम सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम से जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन 04 मार्च एवं 11 मार्च 2026 को अयोध्या धाम से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जबलपुर 06:45 बजे पहुंचेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस/रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवन ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।











