Weather Update: देश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और देश के सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट, 12 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज सोमवार 30 जून को उत्तराखंड और झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट तथा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान में 2 जुलाई से 5 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 30 जून से 3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में आज 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।
वहीं बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान ओडिशा, 1 जुलाई को झारखंड में बारिश की संभावना है।
अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश गरज के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।









