Homeखास खबरमौसम: एमपी-छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में अगले चार दिन...

मौसम: एमपी-छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार 25 जुलाई को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस महीने की 28 जुलाई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी इस महीने के अंत तक यही स्थिति बनी रहेगी।

वहीं देश के दक्षिणी भाग में अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे और तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कल शुक्रवार को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Latest News