शिक्षा का व्यापार: डॉ निशा अग्रवाल

डॉ निशा अग्रवाल
जयपुर, राजस्थान

शिक्षा बन गई व्यापार
ज्ञान कैसे सिखलाएं
शिक्षा का लगा बाजार
ज्ञान कैसे सिखलाएं

गली गली में डिग्री बिक रहीं
कम ज्यादा दामों में बिक रहीं
विज्ञापन करे प्रचार
ज्ञान कैसे सिखलाएं

शिक्षा बन गया गोरखधंधा
कमरे में डिग्रियों का फंडा
मीडिया करे फर्जी प्रसार
ज्ञान कैसे सिखलाएं

पढ़े लिखे बेरोजगार है घूम रहे
फर्जी डिग्री का बोझा चूम रहे
नौकरी को हो रहे लाचार
ज्ञान कैसे सिखलाएं

बन भी गए गर नौकरपेशा
जम के कमा रहे वो पैसा
देश का कर रहे विनाश
ज्ञान कैसे सिखलाएं

कहां गए गुरुकुल वो आश्रम
जहां पढ़े एकलव्य और अर्जुन
जहां से हुए ज्ञानी, विद्वान
ज्ञान कैसे सिखलाए

ना रहे गुरु द्रोण और वशिष्ठ अब
ना शिष्टाचार ना वो शिष्य अब
जिन्होंने किया अंगूठा दान
ज्ञान कैसे सिखलाएं