Tuesday, July 21, 2026
Homeजन-मनकटनी रेल हादसे के 24 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल, पूरे मंडल...

कटनी रेल हादसे के 24 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल, पूरे मंडल से स्टाफ दिन-रात काम में जुटा रहा

जबलपुर/ कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुड़वारा से पहले बाबा घाट में बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी में लाने के बाद अब ट्रैक सुधारने का कार्य जारी है।

पिछले 24 घंटे बाद आज रविवार 8 मार्च की सुबह दोनों लाइन (अप व डाउन) पर यातायात बहाल किया जा सका है. एक लाइन डाउन, शनिवार 7 मार्च की देर रात ही सही कर दी गई थी, लेकिन अप लाइन आज सुबह ठीक कर दी गई.
बताया जाता जाता है कि बड़ी संख्या में रेलवे का अमला, जिन्हें अन्य स्टेशनों से बुलाया गया था.

क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगातार लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे के कारण सिंगरौली और बिलासपुर रूट बुरी तरह प्रभावित रहा और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया गया था.

किंतु अब दोनों लाइन सही होने के बाद सभी गाडिय़ां अपने पूर्व निर्धारित रूट से ही चलाया जायेगा.

शनिवार की सुबह 10.30 बजे के लगभग बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे।

जिसके चलते सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। कटनी, सतना और जबलपुर की टीम सुधार कार्य में लगाई गई थीं तो वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।

घटना के जांच के लिए टीम

इस घटना को पमरे मुख्यालय ने भी गंभीरता से लिया है, कटनी-शहडोल रेल मार्ग माल यातायात के साथ-साथ यात्री ट्रेनों के लिए भी काफी व्यस्ततम मार्ग माना जा रहा है, इसलिए हादसे की पलपल की जानकारी पमरे प्रशासन के साथ-साथ रेलवे बोर्ड भी लेता रहा.

वहीं रेल संचालन बहाल करने के लिए डीआरएम सहित रेल मंडल के आला अधिकारी 24 घंटे से मौके पर ही मौजूद रहे. घटना के कारणों के लिए जांच टीम गठित की जा रही है. जो कारणों का पता लगाकर जिम्मेदारों पर आरोप तय करेंगी.

Related Articles

Latest News