Monday, June 15, 2026
Homeजन-मनराष्ट्रीय एथलेटिक्स और टग ऑफ वार प्रतियोगिता में एमपी पावर की दोहरी...

राष्ट्रीय एथलेटिक्स और टग ऑफ वार प्रतियोगिता में एमपी पावर की दोहरी सफलता

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल एथलेटिक्स व टग ऑफ वार प्रतियोगिता में एमपी पावर टीम को दोहरी सफलता मिली है। कोल्हापुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमपी पावर टीम को एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक मिले। वहीं पटियाला में आयोजित अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल टग ऑफ वार (रस्साकसी) प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला।

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमपी पावर के संजय लाल बैगा ने लम्बी कूद (लांग जम्प) स्पर्धा में 5.68 मीटर कूद का स्वर्ण पदक जीता। एमपी पावर के धर्मेन्द्र खेर ने 1500 मीटर की दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पुरूषों की 4X400 मीटर रिले रेस में एमपी पावर के हेमंत कुमार वर्मा, विजय तिवारी, संजय लाल बैगा व धर्मेन्द्र खेर की चौकड़ी ने प्रतिद्वंदी धावकों को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। 

एमपी पावर की एथलेटिक्स टीम में इंदौर के विजय तिवारी, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के सुभाष पारते, हेमंत कुमार वर्मा, संजय लाल बैगा, अजय सिंह मरावी, ग्वालियर के अशोक कुमार केवट, छिंदवाड़ा के लवकेश उइके, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के धर्मेन्द्र खेर व घनश्याम उइके, खरगोन के भूरिया ओसरी, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया के अख‍िलेश सिंह व जबलपुर के धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे। जबलपुर के अशोक चौहान टीम के मैनेजर व महेश यादव कोच थे।  

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल टग ऑफ वार (रस्साकसी) प्रतियोगिता में एमपी पावर की टीम तृतीय स्थान पर रही। एमपी पावर ने तीसरे व चौथे स्थान के मुकाबले में राजस्थान की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता का ख‍िताब पंजाब ने हरि‍याणा को हराकर जीता।

एमपी पावर की टग ऑफ वार टीम का प्रतिन‍िध‍ित्व आशीष चौधरी, अफ़जल खान, विनोद कनौजिया, कमल सिंह, मनोज उराव, प्रवीण कुमार, मुकेश शुक्ला, राकेश यादव, शीतल कुमार, संजय सिंह ने किया। टीम के कोच रावेन्द्र कुमार वर्मा व मैनेजर सूर्यभान वर्मा थे।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने दोनों टीमों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Latest News