Homeजन-मन41 वर्ष बाद मिले जबलपुर इंजीनियर कालेज के 1982 बैच के पुराने...

41 वर्ष बाद मिले जबलपुर इंजीनियर कालेज के 1982 बैच के पुराने दोस्त, ताजा की छात्र जीवन की यादें

जबलपुर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 1982 बैच के लिए आज का दिन कुछ विशेष ही था। इस बैच के सभी छात्र पूरे 41 वर्ष बाद पुनर्मिलन समारोह मे परिवार सहित एकत्रित हुए। अनेक की मुलाकात तो पूरे 41 वर्ष बाद हुई। एक दूसरे से मिलकर दोस्तों के चेहरे खिल उठे। 

देश और विदेश के सुदूर कोनों से 1982 बैच के इंजीनियर्स शामिल थे, जिन्होंने देश विदेश में विभिन्न ख्यातिलब्ध पदों पर रहते हुए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और देश का नाम रोशन किया है। सभी बेहद प्रसन्न थे और मित्रों से मिलकर अपनी बचपन की यादें आपस में साझा कर रहे थे। सभी ने पूरे कॉलेज का भ्रमण किया एवं बचपन की यादें ताजा कीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरुजनों में प्रोफेसर पीके जैन एवं प्रोफेसर ग्रोवर भी उपस्थित थे, जिनका सम्मान किया गया एवं सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन 1982 बैच के अनेक छात्र बहुत दूर-दूर से एकत्रित हुए थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश बल्लाल, एल पी सदाफल, कमलेश संघानी, मनोज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जयंत गजभिए, राजीव सक्सेना एवं राजीव कुलश्रेष्ठ शामिल थे।

Related Articles

Latest News