Friday, October 23, 2026
Homeजन-मनशासकीय सेवकों से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शासकीय सेवकों से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के शासकीय सेवकों को उनके द्वारा किए गए नवाचार हेतु पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 में किए गए उल्लेखनीय कार्य अथवा कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) के लिए शासकीय सेवकों से तात्पर्य मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आने वाले समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ आने वाले निगम, मंडल, बोर्ड, संस्था आदि में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी से हैं।

6 कार्यक्षेत्रों में नवाचार अनुप्रयोगों के लिए पुरस्कार दिया जाएगा

  • नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन
  • शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास
  • स्वास्थ्य एवं पोषण
  • बुनियादी ढांचा
  • सामाजिक समावेश (Social Inclusion) एवं सशक्तिकरण
  • रोजगार एवं आर्थिक विकास

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) पुरस्कार की संख्या 15 होगी एवं प्रत्येक के लिए पुरस्कार राशि एक लाख रुपये होगी। यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक पात्र होंगे तो पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 है। इस संबंध में विस्तृत विवरण एवं ऑनलाईन आवेदन पत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Latest News