बिजली कार्मिकों ने दी यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर व्हीकेएस परिहार को जन्मदिवस की शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाले प्रमुख संगठन यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर व्हीकेएस परिहार के जन्म दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने से शुभकामनाएं प्रेषित करने का सिलसिला जारी है।

यूनाइटेड फोरम के एसके पचौरी, प्रभु नारायण नेमा, आरके सोनी, सुदर्शन सोलंकी, आरएस कुशवाह, पीआर साहू, हरीश मेहता, अशोक गुप्ता, लोकेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप द्वेदी, महावीर सिंह, दुर्गेश दुबे सहित बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन के प्रबल नेतृत्वकर्ता, दूरदर्शी, निरंतर सक्रिय रहने वाले, करुणा ह्रदयभाव, निःस्वार्थ भाव से सभी को सहयोग करने वाले, विद्युत कर्मियों की आवाज, यूनाइटेड फोरम की नींव,निष्क्रियता में सक्रियता लाने वाले इंजी. व्हीकेएस परिहार को जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घ आयु की कामना की है।